अब Mahila Loan 30000 तुरंत ले सकते हैं

वर्तमान समय में भारत सरकार के द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। उन्हीं योजनाओं में से एक योजना Mahila Loan 30000 भी शामिल है। इसके अंतर्गत महिलाओं को बिना किसी इनकम प्रूफ के ₹30000 की ऋण राशि दी जाती है। 

आज की इस लेख में हम इस महिला लोन 30000 के अलावी कई अन्य महिला लोन योजनाओं के बारे में भी जानेंगे। अगर आप भी महिला लोन का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे साथ इस आर्टिकल के साथ अंत तक बन रहे। 

Mahila Loan 30000

महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लक्ष्य एकल महिला या महिला ग्रुप को ऋण की राशि उपलब्ध करवाकर, उन्हें नए व्यवसाय शुरू करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करना हैं।

Mahila Loan 30000
Mahila Loan 30000

महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने एक आसान और सरल योजना तैयार की है। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और जाति तथा निवासी प्रमाण पत्र के अलावी कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करना होता है। इस योजना के तहत सरकारी बैंक के अलावा गैर सरकारी बैंक भी इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। 

यहां हम आपको मुख्य रूप से महिलाओं के लिए शुरू की महिला लोन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी Mahila Loan योजना का चयन करके आवेदन कर सकते हैं।

सरकार द्वारा लाई गई महिला लोन योजना 

  1. महिला समृद्धि योजना 
  2. महिला उद्योगनी लोन योजना
  3. मुद्रा लोन योजना 
  4. देना महिला शक्ति
  5. सिंड महिला शक्ति
  6. सेंट कल्याणी महिला लोन 
  7. श्रृंगार और अन्नपूर्णा महिला लोन योजना
  8. स्वयं सहायता समूह लोन
  9. महिला स्वर्णिमा योजना
  10. बंधन बैंक महिला ग्रुप योजना

1. महिला समृद्धि योजना 

इस इस महिला लोन योजना के अंतर्गत आपको सिर्फ 4% के ब्याज दर पर लोन दिया जाता है इसके अंतर्गत अब तक 691.93 करोड़ रुपए महिला लोन के रूप में दिया जा चुका हैं। जिसमें लगभग 1 लाख 82 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लोन की राशि प्रदान की गई है।

यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई है आप इस योजना के तहत लोन की राशि को 36 माह के अंदर वापस कर सकते हैं। अगर आप Mahila Loan 30000 लेते है तो आप इसे 6 महीने या 12 महीने किस्तों के रूप में दे सकते हैं।

2. महिला उद्योगनी लोन योजना

इस महिला उद्योगनी लोन योजना के अंतर्गत आपको लगभग 3 लाख तक का लोन मिल सकता है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल सकता है जो अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर अपने पुराने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं।

लोन के लिए आवेदन करने की आपकी उम्र सीमा 18 वर्ष से अधिक और 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। महिला उद्योगनी लोन में 8% से 12% तक का ब्याज दर लग सकता है। आपके लोन पर कितना ब्याज दर लग सकता है ये आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है।

इस महिला लोन योजना की एक खास बात यह है कि अगर आप SC/ST या शारीरिक रूप से विकलांग है तो बिना किसी ब्याज के भी आपको लोन मिल सकता हैं।

3. मुद्रा लोन योजना 

महिला मुद्रा लोन के अंतर्गत आपको 10% से 12% के वार्षिक ब्याज दर से 10 लाख तक का लोन मिल सकता है। इस लोन योजना का लाभ महिला और पुरुष दोनों ले सकते है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है या फिर पुराने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे है तो आप यहां से लोन ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना के अंतर्गत आपको तीन प्रकार से मुद्रा लोन दिया जाता है – 

शिशु लोन : इस शिशु लोन के माध्यम से आपको 50 हजार तक का लोन मिल सकता है। यह लोन उन लोगों के लिए है जो अपना छोटा बिजनेस सुरू करना चाहते है लेकिन उनके पास पूंजी की कमी है।

किशोर लोन : इसके तहत आप 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह मुद्रा किशोर लोन उन लोगों को दिया जाता है जो अपना बिजनेस सुरू कर चुके है और उस बिजनेस को बनाए रखने के लिए 5 लाख रूपये तक की जरूरत है।

तरुण लोन : तरुण लोन के माध्यम से 5 लाख से लेकर 10 लाख तक का लोन आपको मिल सकता है | तरुण लोन उन लोगों के लिए है जिसका कोई पुराना बिजनेस है लेकिन अब वह अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहते है तो ऐसे लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।  

4. देना महिला शक्ति

देना महिला शक्ति योजना शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। जैसा कि देश के आर्थिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी मानी जाती है तो ऐसे में सरकार के महिलाओं की आर्थिक विकास के लिए वर्तमान समय में देना बैंक जो की बैंक ऑफ़ बड़ोदरा का ही एक हिस्सा है उसकी मदद से महिलाओं को वित्तीय सहायता देना तथा उनके लिए व्यवसाय के नए रास्ते खोलना है।

5. सिंड महिला शक्ति

यह लोन महिलाओं को Syndicate Bank के द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है ताकि वह अपना कोई व्यवसाय शुरू कर सके और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। इस योजना के तहत आपको 5 करोड़ तक का लोन मिल सकता हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की कॉलेटरल सिक्योरिटी देने की आवश्यकता नहीं होती। इस लोन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

6. सेंट कल्याणी महिला लोन

सेट कल्याणी लोन योजना सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा लाई गई हैं। जहां सभी जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करने पर आपको इस योजना के तहत लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत लोन देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए बढ़ावा देना है ताकि वह अपनी आर्थिक तंगी को दूर कर सकें।

7. श्रृंगार और अन्नपूर्णा महिला लोन योजना

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू की गई इस योजना में महिलाओं को श्रृंगार लोन उन महिलाओं को दी जाती है जो ब्यूटी पार्लर और सिंगर के समान को बेचने का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। वहीं दूसरी और अन्नपूर्णा लोन के तहत उन महिलाओं को लोन की राशि उपलब्ध कराई जाती है जो फूड कैटरिंग का व्यवसाय खोलना चाहती है। 

इस योजना के तहत आप बैंक से श्रृंगार लोन के लिए 10 लाख रूपये और अन्नपूर्णा लोन के लिए 50 हजार रूपये तक की ऋण राशि ले सकते हैं। लोन की अवधि श्रृंगार लोन के लिए 7 वर्ष और अन्नपूर्णा लोन के लिए 3 वर्ष रखी गई है।

8. स्वयं सहायता समूह लोन

स्वयं सहायता समूह हा लोन के अंतर्गत लगभग 10 से 15 महिलाओं के ग्रुप को सरकार बैंक के माध्यम से लोन देती है। इस लोन के तहत लगने वाला ब्याज दर लोन की राशि और बैंक पर निर्भर करती है, अगर लोन की राशि की बात करें तो इस योजना के तहत आपको 20 लाख तक का लोन मिल सकता है।

स्वयं सहायता समूह लोन लेने के लिए आपके पास 10 से 15 महिलाओं का एक ग्रुप होना चाहिए सभी महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। लोन की राशि लेने के बाद अगर आप सही समय पर लोन का भुगतान करते हैं तो आपको ब्याज दर में छूट भी मिल सकती है।

9. महिला स्वर्णिमा योजना

महिला स्वर्णिमा योजना के अंतर्गत आपको ₹200000 तक का लोन अभी 5% के वार्षिक ब्याज दर पर मिल सकता है। इस योजना का लाभ वहीं महिलाएं ले सकती है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक व 55 वर्ष से कम है और आपके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो। लोन की राशि का भुगतान करने की समय सीमा 8 वर्ष तक है।

10. बंधन बैंक महिला ग्रुप योजना

इस योजना के तहत बंधन बैंक के द्वारा महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच प्रकार के लोन उपलब्ध करवाए जाते हैं। आप इस बैंक के माध्यम से आवेदन करके कम से कम 10 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की लोन ले सकते हैं।

महिला लोन के लिए कौन पात्र है?

महिला लोन लेने के लिया आपको कुछ मापदंडों को पूरा करना होता है। जैसे :- 

  • महिला आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • वह महिला भारत की नागरिक हो। 
  • महिला किसी सरकारी पेंशन या आय के दायरे में नहीं आना चाहिए।
  • महिला पहले से किसी प्रकार का लोन ना ली हो।

इन मापदंडों को पूरा करने वाली महिलाएं हैं महिला लोन के लिए पत्र मानी जाएगी।

महिला लोन 30000 लेने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक 

Mahila Loan 30000 Apply कैसे करें 

महिला लोन अप्लाई करने के लिए आप डायरेक्ट बैंक जाकर आवेदन कर सकते हैं या महिलाओं के एक ग्रुप के माध्यम से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले जिस महिला लोन के अंतर्गत आप लोन लेना चाहते हैं उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ले और फिर बैंक जाकर उसे योजना के तहत मिलने वाला आवेदन फॉर्म भरकर बैंक में जमा कर दें।

अब बैंक के द्वारा आपके दस्तावेजों का जांच किया जाएगा। आपके सारे डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करने के बाद लोन की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

निष्कर्ष :- 

इस लेख में हमने आपको Mahila Loan 30000 के बारे में बताया हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आप लोन से जुड़ी और भी जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment