जाने Business Loan Ke Liye Documents में क्या मांगा जाता है

क्या आप भी अपना खुद का बिजनेस को शुरू करने या अपने पुराने बिजनेस को और बड़ा बनाने के लिए Business Loan लेने की सोच रहे हैं लेकिन आपको नहीं पता कि Business Loan Ke Liye Documents क्या मांगे जाते है, तो घबराएं नहीं क्योंकि आज की इस लेख में हम आपको बिजनेस लोन में लगने वाले सारे डॉक्यूमेंट के बारे में बताने वाले हैं साथ ही कुछ अच्छे बिजनेस लोन योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।

Business Loan Ke Liye Documents
Business Loan Ke Liye Documents

बिजनेस लोन लेने के लिए आपसे क्या डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे यह आपके काम पर भी निर्भर करता है। वैसे तो बिजनेस लोन लेने वाले सामान्यता दो तरह के व्यक्ति होते हैं, पहला वो जो कहीं पर नौकरी करते हैं और दूसरे वे जो अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हो। इन दोनों व्यक्तियों से मांगे जाने वाले डाक्यूमेंट्स में ज्यादा अंतर नहीं होता। यहां हम आपको नौकरी और व्यवसाय दोनों तरह के व्यक्तियों से मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताएंगे।

Salary Person के लिए जरूरी Documents

  • पैन कार्ड (अनिवार्य)
  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक अकाउंट 
  • सैलरी स्लिप

यहां हमने जितने भी डॉक्यूमेंट्स बताए उनमें से कुछ ही Documents नौकरी करने वाले व्यक्ति से मांगे जाते है।

Business Person के लिए जरूरी Documents 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • वोटर आईडी 
  • GST नंबर 
  • अकाउंट नंबर 
  • अकाउंट स्टेटमेंट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 

Business Loan के लिए जरूरी बाते

बिजनेस लोन लेने के लिए जो सबसे अहम चीज मानी जाती है वह है आपका सिविल स्कोर अगर आपका सिविल स्कोर अच्छा हो यानी 750 से अधिक हो तो ऐसे में आपको लोन मिलने में काफी आसानी होती है। वहीं अगर आपका सिविल स्कोर खराब रहता है तो बैंक आपका लोन अप्रूव नहीं करता। 

सिविल स्कोर खराब होने का मुख्य कारण है आपके द्वारा लिए गए लोन का भुगतान समय पर न कर पाना। खराब सिविल के कारण आपको भविष्य में बिजनेस लोन लेने में समस्या हो सकती है और आपके द्वारा बैंक में दिए गए लोन आवेदन भी रिजेक्ट हो सकता है।

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन की कई सरकारी और निजी योजनाएं हैं, जिनमें लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना, उद्योगिनी योजना और स्टैंड-अप इंडिया योजना। यह ऐसे लोन योजनाएं हैं जो कम ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के मिल सकते हैं। इन योजनाओं के तहत लोन की राशि 50000 रूपये से लेकर 1 करोड रुपए तक होती है।

मुद्रा लोन योजना:

यह लोन योजना महिलाओं को उनके छोटे बिजनेस शुरू करने और उन्हें बढ़ाने में मदद करती है, इस योजना के तहत महिलाओं को ₹50,000 से ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है।

स्टैंड-अप इंडिया लोन योजना:

इस योजना में महिलाओं ₹1 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन योजना की मदद से महिलाएं अपना खुद का नया व्यवसाय शुरू कर सकती है।

लखपति दीदी योजना:

इस लोन योजना का लाभ वे महिलाएं ले सकती हैं जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है, क्योंकि उन महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के बाद 5 लाख रुपए तक का ब्याज-मुक्त लोन दिया जाता है। लेकिन इसकी एक शर्त और वह यह है कि महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो और उस परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।

उद्योगिनी योजना:

यह योजना महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करती है। जहां महिलाओं को सब्सिडी भी दिया जाता है और कुछ विशेष मामलों में बिना ब्याज दर के भी लोन मिल सकता हैं।

माई भागो स्त्री शक्ति स्कीम:

इसके तहत आपको 25 हजार तक का लोन 8% लेकर 10% तक के ब्याज दर पर दिया जाता है, जिसके लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार कोई सामान गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती और न ही किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता होती है।

एसबीआई अस्मिता योजना:

एसबीआई बैंक द्वारा शुरू की गई एक कोलेटरल-मुक्त यानी कि बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर वाली लोन योजना है। इस लोन योजन की मदद से महिलाएं  बिना ब्याज दिए अपना खुद का व्यवसास शुरू करने के लिए लोन ले सकती हैं।

तो ये थी कुछ बिज़नेस लोन योजनाएं जहां पर आपको कम ब्याज या फिर बिना ब्याज के लोन दिया जाता है। यहां हमने आपको Business Loan के लिए मांगे जाने वाले सारे डाक्यूमेंट्स के बारे में बताया साथ ही कुछ प्रमुख लोन योजनाओं के बारे में भी बताया।

Leave a Comment